home page

पुलिस वेलफेयर बोर्ड भंग, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

 | 
पुलिस वेलफेयर बोर्ड भंग, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला


दक्षिण 24 परगना, 16 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पुलिस वेलफेयर बोर्ड को भंग करने की घोषणा की। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब “शासकों का नहीं, कानून का शासन” चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस सरकारों के दौरान पुलिस व्यवस्था पर सत्ताधारी दलों का प्रभाव रहा है।

नई सरकार का उद्देश्य पुलिस-प्रशासन को राजनीतिक हस्तक्षेप से बाहर निकालकर कानून के अनुसार निष्पक्ष तरीके से चलाना है, मुख्यमंत्री ने कहा।

मुख्यमंत्री के इस फैसले को राज्य की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय