पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों से निडर होकर वोट देने की अपील
अलीपुरद्वार, 10 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अनोखे तरीके से जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को अलीपुरद्वार-1 ब्लॉक के शालकुमारहाट और भंडानीहाट बाजार में सोनापुर चौकी के ओसी मिंगमा शेरपा ने केंद्रीय बलों के साथ सड़क पर उतरकर लोगों से सीधा संवाद किया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान ओसी ने साफ तौर पर छह अहम संदेश दिए। उन्होंने कहा किसी भी तरह की हिंसा, डराना-धमकाना, उकसावे, फर्जी मतदान या बूथ कब्जाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और केंद्रीय बलों की इस संयुक्त पहल से स्थानीय लोगों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

