home page

पुलिस कमिश्नर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 | 
पुलिस कमिश्नर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


सिलीगुड़ी, 26 मार्च (हि. स)। सिलीगुड़ी में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनटीएस मोड़, हाशमी चौक, इस्कॉन मोड़ और अन्य महत्वपूर्ण जगहों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार