home page

सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री की रैली 12 अप्रैल को, तैयारियां तेज

 | 
सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री की रैली 12 अप्रैल को, तैयारियां तेज


सिलीगुड़ी, 10 अप्रैल (हि. स.)। आगामी 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सभास्थल पर बड़े मंच का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, साथ ही साउंड और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। दूर-दराज से आने वाले समर्थकों के लिए पार्किंग, पीने के पानी और अस्थायी शौचालय की सुविधाएं भी तैयार की जा रही है।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। भाजपा के केंद्रीय टीम भी सिलीगुड़ी पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है।

पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है, कई जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल व सीसीटीवी की तैनाती की जा रही है।

इस रैली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार