फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास सड़क का पुनर्निर्माण शुरू
सिलीगुड़ी, 17 सितंबर (हि.स.)। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की गुरुवार को शुरुआत हुई। फूलबाड़ी टोल गेट से इंटेक वेल तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ राज्य के पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री शंकर घोष और डाबग्राम-फूलबाड़ी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने किया। कार्यक्रम में एसजेडीए के सीईओ बीर विक्रम राय, डीसीपी ट्रैफिक काजी शमसुद्दीन अहमद समेत प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि फूलबाड़ी टोल गेट से इंटेक वेल तक करीब 1.40 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 10.50 मीटर होगी। पुरानी और जर्जर सड़क की ऊपरी परत हटाकर नए सिरे से बिटुमिनस सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दुर्गा पूजा से पहले सड़क को कम से कम मोटरेबल यानी वाहनों के आवागमन के योग्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

