home page

डिवाइडर से टकराई यात्री बस, तीन घायल

 | 
डिवाइडर से टकराई यात्री बस, तीन घायल


मालदा, 08 मई (हि. स.)। शहर के व्यस्त रथबाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान तरजिना बीबी, वासुदेव कर्मकार और सिकंदर अली के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शहर की ओर आ रही बस रथबाड़ी इलाके में प्रवेश करने से पहले ही नियंत्रण खो बैठी और जेब्रा क्रॉसिंग के पास डिवाइडर पर लगे लाइट पोस्ट से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। जहां मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, वहीं तीन गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार