पश्चिम बर्दवान में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, सभी सीटों पर जीत
कोलकाता, 04 मई (हि. स.)। पश्चिम बर्दवान जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य ने सभी विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजयी उम्मीदवार आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे।
पश्चिम बर्धमान जिले में विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर जीत हासिल की है। जिले की नौ विधानसभा सीटों के परिणाम इस प्रकार हैं -
आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी को एक लाख चार हजार 516 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मलय घटक को 92 हजार 901 वोट प्राप्त हुए। माकपा उम्मीदवारों में अखिलेश कुमार सिंह को चार हजार 779 और कांग्रेस के प्रसनजीत पुईतुंडी को एक हजार 980 वोट मिले। भाजपा ने यह सीट 11 हजार 615 वोटों के अंतर से जीती।
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल को एक लाख 19 हजार 582 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को 78 हजार 743 वोट प्राप्त हुए। माकपा की शिल्पी चक्रवर्ती को 10 हजार 390 और कांग्रेस के सौभिक मुखर्जी को एक हजार 367 वोट मिले। जीत का अंतर 40 हजार 839 रहा।
कुल्टी विधानसभा सीट पर भाजपा के अजय कुमार पोद्दार को एक लाख तीन हजार 570 वोट मिले, जबकि तृणमूल के अभिजीत घटक को 77 हजार 72 वोट प्राप्त हुए। फॉरवर्ड ब्लॉक के भवानी चरण आचार्य को तीन हजार 937 वोट मिले। भाजपा ने 26 हजार 498 वोटों से जीत दर्ज की।
बाराबनी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के विधान उपाध्याय को 80 हजार 55 वोट मिले, जबकि भाजपा के अरिजीत राय को 91 हजार 777 वोट प्राप्त हुए। आईएसएफ के विश्वजीत बाउरी (बापी) को पांच हजार 576 वोट मिले। भाजपा ने 11 हजार 722 वोटों से जीत हासिल की।
रानीगंज विधानसभा सीट से भाजपा के पार्थ घोष को 97 हजार 416 वोट मिले। तृणमूल के उम्मीदवार को 79 हजार 630 वोट प्राप्त हुए। माकपा के नारायण बावरी को 13 हजार 30 वोट मिले। जीत का अंतर 17 हजार 786 रहा।
जामुड़िया विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी को 90 हजार 150 वोट मिले। तृणमूल के हरे राम सिंह को 67 हजार 636 वोट मिले। माकपा के मोहम्मद साबिर हुसैन को 15 हजार 195 वोट प्राप्त हुए। भाजपा ने 22 हजार 514 वोटों से जीत दर्ज की।
पांडेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के जितेंद्र तिवारी को 80 हजार 501 वोट मिले। तृणमूल के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को 79 हजार 103 वोट प्राप्त हुए। माकपा के प्रवीण कुमार मंडल को आठ हजार 48 वोट मिले। जीत का अंतर मात्र एक हजार 398 रहा।
दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट पर भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी को एक लाख आठ हजार 888 वोट मिले। तृणमूल के प्रदीप मजूमदार को 77 हजार 954 वोट प्राप्त हुए। माकपा के सीमांत चटर्जी को 18 हजार 999 और कांग्रेस के दिवेश चक्रवर्ती को दो हजार 883 वोट मिले।
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा के लखन चंद्र घुरुई को एक लाख तीन हजार 383 वोट मिले। तृणमूल के उम्मीदवार को 70 हजार 424 वोट प्राप्त हुए। माकपा के प्रभास राय को 12 हजार 304 और कांग्रेस के तरुण राय को दो हजार 746 वोट मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

