home page

कागज लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

 | 
कागज लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत


झाड़ग्राम, 20 नवंबर (हि.स.)। झाड़ग्राम में कागज लदे छह पहिया ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत महतो (55) के रूप में हुई है। वह झाड़ग्राम थाना क्षेत्र के बनकाटी गांव के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम झाड़ग्राम पेपर मिल से कागज लादकर एक ट्रक कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से हेमंत गंभीर रूप से कुचल गए।

घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हेमंत को तत्काल झाड़ग्राम राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता