पांडुआ में गो-तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, कई मवेशी बरामद
हुगली, 04 नवंबर (हि. स.)। जिले के पांडुआ थाना पुलिस ने गो-तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर सभी आरोपितों को चुंचुड़ा अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात पांडुआ थाना क्षेत्र के शांतिरामपुर इलाके में मवेशियों की तस्करी की सूचना के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ कि एक ट्रॉली वाहन के जरिए मवेशियों को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर पहले एक चारपहिया वाहन को रोका। बाद में एक अन्य वाहन का भी पता चला, जिसमें कई मवेशी लदे हुए थे। पुलिस ने मौके से मवेशियों सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मवेशियों को पांडुआ से उत्तर 24 परगना जिले की ओर ले जाया जा रहा था। इस मामले में कथित गो-तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद मवेशियों को फिलहाल पांडुआ थाने की देखरेख में रखा गया है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

