home page

झाड़ग्राम में धान सुखाने के चबूतरों से किसानों की फसल सुरक्षित रखने की पहल

 | 

झाड़ग्राम, 29 नवंबर (हि. स.)। ग्रामीण विकास के तहत किसानों की उपज को नुकसान से बचाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के सांकराइल प्रखंड में धान सुखाने के चबूतरों का निर्माण कराया जा रहा है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत विकसित की जा रही इस ग्रामीण परिसंपत्ति से किसानों को कृषि उपज के नुकसान से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस पहल से जुड़े अनुमान के अनुसार, धान सुखाने की बेहतर व्यवस्था होने से प्रत्येक किसान को सालाना लगभग चार हजार 922 रुपये के संभावित फसल नुकसान से बचाया जा सकता है। वहीं, पूरे सांकराइल प्रखंड में प्रतिवर्ष करीब 10 करोड़ 82 लाख रुपये मूल्य की कृषि उपज को संभावित नुकसान से सुरक्षित रखने का अनुमान जताया गया है।

ग्रामीण विकास से जुड़ी इस पहल का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका को सुरक्षित करना, कृषि उपज की बर्बादी कम करना और उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने में सहायता करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता