home page

जबरन वसूली के आरोप में हावड़ा नगर निगम का अधिकारी गिरफ्तार

 | 
जबरन वसूली के आरोप में हावड़ा नगर निगम का अधिकारी गिरफ्तार


हावड़ा, 22 जुलाई (हि. स.)। हावड़ा जिले में पुलिस ने एक लंबे समय से चल रहे वसूली गिरोह का भांडाफोड़ किया है। हावड़ा शहर में होटल मालिकों, प्राइवेट नर्सिंग होम के अधिकारियों और प्रमोटरों से पैसे ऐंठने के आरोप में हावड़ा नगरनिगम के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। एक स्वयंसेवी संस्था के अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, नगरनिगम अधिकारी हाल ही में हावड़ा स्टेशन परिसर में एक होटल मालिक के पास गया और शिकायत की कि होटल में अवैध रूप से निर्माण किया गया है। अवैध निर्माण को गिराने की धमकी देकर उससे 50 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार देर रात छापेमारी की गई और नगरनिगम अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद उसी रात उसके एक साथी, स्वयंसेवी संस्था के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा