home page

लाॅरी पलटने से बुज़ुर्ग महिला की मौत

 | 

उत्तर दिनाजपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मोहम्मदपुर से सटे नेशनल हाईवे नंबर 12 पर दालखोला बाईपास इलाके में हुए सड़क हादसे में एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। मृत महिला का नाम गुरकी बेगम (65) है। इस घटना में टोटो ड्राइवर समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक लॉरी ने एक टोटो को टक्कर रबु दी। इस घटना में टोटो में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में रायगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरी इतनी तेज़ रफ़्तार से आ रही थी कि अनियंत्रित हो गई और एक यात्रियों से भरी टोटो को टक्कर मार दी। इस वजह से टोटो नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक बुज़ुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर दालखोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बचाकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना किस वजह से हुई पुलिस जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा