home page

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

 | 
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 09 अक्टूबर (हि. स.)। नक्सलबाड़ी-पानीघाटा राज्य राजमार्ग पर कलाबाड़ी मोड़ के पास सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान फिलिप केरकट्टा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने टोल प्लाजा इलाके से पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक का नाम राजेन बर्मन है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह फिलिप दूध लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलबाड़ी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल सवार को तत्काल नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से इलाके में तनाव फैल गया। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने कलाबाड़ी मोड़ पर काफी देर तक पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पाकर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार