home page

पश्चिम बर्दवान में नामांकन प्रक्रिया तेज, 31 दलों व निर्दलीयों ने भरा पर्चा

 | 

आसनसोल, 03 अप्रैल (हि.स.)। प्रथम चरण के मतदान (23 जुलाई) को लेकर पश्चिम बर्दवान जिले में नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो चुकी है। गुरुवार दो अप्रैल तक जिले के आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्रों में 31 पंजीकृत राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रमुख उम्मीदवार है-

कुल्टी विधानसभा सीट से भबानी चरण आचार्य (एफबी), अजय कुमार पोद्दार (भाजपा) और अभिजीत घटक (तृणमूल) ने नामांकन किया है।

आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से अखिलेश कुमार सिंह (माकपा), कल्लोल कुमार राय (एसयूसीआई), मलय घटक (तृणमूल) और कृष्णेन्दु मुखर्जी (भाजपा) मैदान में हैं।

पांडेश्वर विधानसभा सीट से प्रबीर कुमार मंडल (माकपा), नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती (तृणमूल), जितेंद्र कुमार तिवारी (भाजपा), सवाना खातून (निर्दलीय) और रजिया बीबी (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किया।

जामुड़िया विधानसभा सीट से एमडी सब्बीर हुसैन (माकपा), बिजन कुमार मुखर्जी (भाजपा) और हरे राम सिंह (तृणमूल) उम्मीदवार हैं।

दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से चंद्रशेखर बनर्जी (भाजपा), प्रदीप कुमार मजूमदार (तृणमूल) और सीमांत चटर्जी (माकपा) ने नामांकन किया।

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से लखन चंद्र घुरुई (भाजपा), कवि दत्त (तृणमूल) और प्रवेश सैन (माकपा) चुनावी मैदान में हैं।

बाराबनी विधानसभा सीट से विधान उपाध्याय (तृणमूल), विश्वजीत बाउरी (एआईएसएफ) और देवश्वर बेसरा (एसयूसीआई) ने पर्चा भरा है।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से सिल्पी चक्रवर्ती (माकपा), अग्निमित्रा पॉल (भाजपा) और तापस बनर्जी (तृणमूल) उम्मीदवार हैं।

रानीगंज विधानसभा सीट से कालो बरन मंडल (तृणमूल) और पार्थो घोष (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया है।

जिले में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान को धार देने में जुट गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा