home page

तृणमूल के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं : सुकांत मजूमदार

 | 
तृणमूल के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं : सुकांत मजूमदार


पूर्व बर्धमान, 31 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने स्पष्ट कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।

रविवार को पूर्व बर्धमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी की हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता लेने की इच्छा भी जताई थी।

उन्होंने कहा कि हमने उन्हें साफ बता दिया कि भाजपा में उनके लिए कोई स्थान नहीं है। तृणमूल के नेताओं को वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं। ममता बनर्जी के कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पार्टी में कुछ नेताओं का रहना भी जरूरी है।

सुकांत मजूमदार के इस बयान को राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता