विस चुनाव 2026 : भाजपा में अब बाहरी नेताओं को मौका नहीं: दिलीप घोष
खड़गपुर, 19 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची को लेकर कई जिलों में तृणमूल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच असंतोष देखा जा रहा है। इस स्थिति में भाजपा नेता दिलीप घोष ने साफ कर दिया है कि तृणमूल के कई नेता भाजपा में आना चाहते हैं, लेकिन इस बार किसी को भी मौका नहीं दिया जाएगा।
गुरुवार सुबह खड़गपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल, उनके विधायक और मंत्री इतने अधिक कट मनी खा चुके हैं कि वे इसके आदी हो गए हैं। 74 विधायकों के टिकट काटे गए हैं; सभी नाराज हैं और आधे लोग टिकट के लिए भाजपा से संपर्क कर रहे हैं। पिछली बार हमने गलती की थी, हमने हारने वाले लोगों को टिकट दिया था, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। इस बार भाजपा किसी को भी शामिल नहीं कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

