home page

खेमाशुली में बाइपास ब्रिज का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग

 | 
खेमाशुली में बाइपास ब्रिज का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग


खेमाशुली में बाइपास ब्रिज का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग


पश्चिम मेदिनीपुर, 29 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के खेमाशुली–गुप्तमणि इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर निर्माणाधीन नए अंडर बाइपास के ऊपर बन रहे ब्रिज का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों की सीमा के पास हुई। पुल का हिस्सा गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी पाकर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

सूत्रों के अनुसार, घटना की खबर पाकर दीनेन राय और श्रीकांत महातो भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल इलाके में राहत और निगरानी का काम जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता