home page

एनएच 14 पर सड़क हादसे में बेकाबू डंपर ने कइ वाहनों को टक्कर मारी, कोइ हताहत नहीं

 | 
एनएच 14 पर सड़क हादसे में बेकाबू डंपर ने कइ वाहनों को टक्कर मारी, कोइ हताहत नहीं


आसनसोल, 20 मार्च (हि. स.)। नेशनल हाईवे-14 के कुनुस्तोरिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जामुड़िया थाना इलाके में हुई। इस घटना में एक बेकाबू डंपर ने पहले एक स्कॉर्पियो कार को पीछे से टक्कर मारी। फिर उसने एक के बाद एक तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये। कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। उनका आरोप है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रशासन डंपरों की बेकाबू आवाजाही पर रोक लगाए और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए असरदार कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा