home page

धान के खेत से नवजात शिशु का शव बरामद

 | 
धान के खेत से नवजात शिशु का शव बरामद


धान के खेत से नवजात शिशु का शव बरामद


पश्चिम मेदिनीपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के दांतन रेलवे स्टेशन के समीप स्थित धान के खेत से शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय सूत्रों ने बताया, प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने धान के खेत के पास नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर दांतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक अनुमान है कि जन्म के तुरंत बाद ही शिशु को वहां फेंक दिया गया। हालांकि यह घटना दुर्घटनावश हुई या जानबूझकर परित्याग किया गया, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता