home page

नाटाबाड़ी से कूचबिहार के लिए नई एनबीएसटीसी  बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

 | 
नाटाबाड़ी से कूचबिहार के लिए नई एनबीएसटीसी  बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत


कूचबिहार, 16 अक्टूबर (हि. स.)। नाटाबाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की नई सरकारी बस सेवा शुरू की गई। शुक्रवार को नाटाबाड़ी के नंबर-2 कदमतला से चिलाखाना और मारुगंज होते हुए कूचबिहार तक चलने वाली बस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया। नाटाबाड़ी के विधायक गिरिजाशंकर राय ने फीता काटकर सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रधान, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

नई बस सेवा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रतिदिन संचालित होगी। इसके तहत कूचबिहार से नाटाबाड़ी के लिए सुबह नौ बजकर पंद्रह मिनट और दोपहर तीन बजे बस रवाना होगी। वहीं, नाटाबाड़ी से कूचबिहार के लिए सुबह दस बजाकर चालीस मिनट और शाम पांच बजे बस उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के शुरू होने से नाटाबाड़ी, कदमतला, चिलाखाना और मारुगंज के लोगों को कूचबिहार आने-जाने में सुविधा होगी।

अब यात्रियों को निर्धारित समय पर सरकारी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार