नवद्वीप में भाजपा प्रत्याशी के घर पर हमले का आरोप
नदिया, 29 अप्रैल (हि. स.)। मतदान के दिन दोपहर में नवद्वीप से एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी श्रुतिशेखर गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
मिली जानकारी के अनुसार, नवद्वीप नगरपालिका के चार नंबर वार्ड स्थित सुदर्शन हाईस्कूल के 54 नंबर बूथ के पास ही प्रत्याशी का घर स्थित है। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे लगभग 40 पुरुष और महिलाएं—वहां पहुंचे और घर के लोहे के गेट पर लात-घूंसे मारे तथा अपशब्द कहे। घटना की सूचना पाकर केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

