home page

नक्सलबाड़ी मेंष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा सोमवार को

 | 
नक्सलबाड़ी मेंष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा सोमवार को


सिलीगुड़ी, 18 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मैदान में उतर रहे है। सोमवार को सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में एक बड़ी चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों के सात कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया जाएगा। इस जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, दीपा दासमुंशी और पप्पू यादव भी मौजूद रहेंगे। सभा नक्सलबाड़ी के नंद प्रसाद बालिका विद्यालय मैदान में होगी, जहां मंच तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, खरगे हेलीकॉप्टर से सीधे सभा स्थल के पास उतरेंगे और वहीं से जनता को संबोधित करेंगे।

सभा के जरिए खड़गे दार्जिलिंग जिले के पांच, कालिम्पोंग के एक और डाबग्राम-फुलबाड़ी क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबिन भौमिक ने उम्मीद जताई है कि इस रैली से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने दावा किया है कि 2011 और 2016 की तरह इस बार भी कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार