home page

बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम

 | 
बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम


कोलकाता, 25 जुलाई (हि. स.)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष व बीजेएमसी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुनव्वरी बेगम आज कोलकाता पहुंचीं। यहां भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी, बीजेएमसी के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश यादव, उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा वह अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

डॉ. मुनव्वरी बेगम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अल्पसंख्यकों को अभूतपूर्व सम्मान और अधिकार मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने उन पर विश्वास कर उन्हें उक्त पद पर नियुक्त किया है। वह जी जान लगा कर अल्पसंख्यकों के लिए काम करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा