home page

चुनाव 26 : नारायणगढ़ में माकपा प्रत्याशी तापस सिन्हा के विकास वादे

 | 
चुनाव 26 : नारायणगढ़ में माकपा प्रत्याशी तापस सिन्हा के विकास वादे


पश्चिम मेदिनीपुर, 07 अप्रैल (हि. स.)। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बामपंथी लड़ाई में माकपा प्रत्याशी तापस सिन्हा ने विकास के कई बड़े वादे किए हैं। सोमवार चुनावी प्रचार समाप्त कर रात करीब नौ बजे बेलदा पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने इलाके की पुरानी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा।

तापस सिन्हा ने आधुनिक बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोजगार को अपने मुख्य मुद्दे के रूप में उठाया। उन्होंने बेलदा-केशियाड़ी मोड़ रेलवे गेट पर फ्लाईओवर निर्माण की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि यातायात की समस्या को दूर करना उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।

इसके साथ ही, उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज स्थापित करने और प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के लिए फ्री वाई-फाई सुविधा देने का भी वादा किया। इलाके के बेरोज़गार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार सुनिश्चित करना भी उनके कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

तापस सिन्हा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्ता वाली भाजपा दोनों को भ्रष्टाचार में डूबा बताया। उन्होंने आम जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में उनकी विफलता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता