home page

नारायणगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत

 | 
नारायणगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत


खड़गपुर, 21 जून (हि.स.)। जमाई षष्ठी के दिन पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक गृहवधू की मौत हो गई। घटना शनिवार रात तपसिया इलाके में हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मयना माल (38) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका का घर नारायणगढ़ के खुड़शी गांव में है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता