home page

अन्नपूर्णा भंडार की राशि मिलने पर शांतिपुर में महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

 | 
अन्नपूर्णा भंडार की राशि मिलने पर शांतिपुर में महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा


नदिया, 24 अगस्त (हि.स.)।

अन्नपूर्णा भंडार की राशि नहीं मिलने को लेकर जहां राज्य के विभिन्न जिलों से विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं नदिया के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र में इसका बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला।

अन्नपूर्णा भंडार की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए शांतिपुर की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकाली।

शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक स्वपन कुमार दास भी महिलाओं की इस आनंद पदयात्रा में शामिल हुए और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

शांतिपुर स्टेशन के आसपास से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

राज्य के कई जिलों में अन्नपूर्णा भंडार की राशि को लेकर छिटपुट प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे समय में शांतिपुर में लाभार्थियों के खातों में राशि पहुंचने के बाद महिलाओं की ओर से निकाली गई यह शोभायात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्थानीय महिलाओं ने अन्नपूर्णा भंडार की राशि मिलने पर खुशी जताई और सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। शांतिपुर की सड़कों पर निकली इस आनंद पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा