home page

सिलीगुड़ी : पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत

 | 
सिलीगुड़ी : पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत


सिलीगुड़ी, 22 जुलाई (हि. स.)। सिलीगुड़ी में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला बुधवार तड़के सामने आया है। मृतक की पहचान कृष्ण मोहन झा के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर में कार्यरत थे। घटना बीती रात शहर के 47 नंबर वार्ड स्थित न्यू कॉलोनी इलाके की है।

परिवार के अनुसार, मंगलवार देर रात तीन बजे उनके बेटे की नींद खुली और वह बाथरूम की ओर गया। वहां उसने अपने पिता को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और तुरंत प्रधाननगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। उन्हें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि उनके पति रात करीब 11 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे और उनके पास घर की चाबी भी थी। लेकिन जब उन्हें बाथरूम में अचेत पाया गया तब न तो उनकी स्कूटी मिली और न ही जेब में चाबी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार