home page

पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

 | 

मुर्शिदाबाद, 12 जुलाई (हि. स.)। जिले के नवग्राम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पड़ोसी द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नफल शेख के रूप में हुई है, जबकि आरोपित हाबू शेख घटना के बाद से फरार है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह किसी बात को लेकर हाबू शेख अचानक धारदार हथियार लेकर नफल शेख पर टूट पड़ा। इससे पहले कि नफल शेख कुछ समझ पाते, आरोपित ने उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होकर नफल शेख मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पाकर नवग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित हाबू शेख की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा