बांग्लादेश तस्करी से पहले 133 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, गिरफ्तार युवक को सात दिनों की पुलिस हिरासत
मुर्शिदाबाद, 26 अगस्त (हि. स.)। जिले के फरक्का थाना के बांग्लादेश तस्करी से पहले पुलिस ने 133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मासादुल रहमान (26) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाना क्षेत्र के हिजलतला इलाके का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार युवक को बुधवार सुबह जंगीपुर अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना के आधार पर फरक्का के नेताजी सेतु के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मोबाइल फोन झारखंड से लाकर फरक्का के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

