home page

मुर्शिदाबाद में राजस्व संग्रह बढ़ाने पर समीक्षा बैठक

 | 
मुर्शिदाबाद में राजस्व संग्रह बढ़ाने पर समीक्षा बैठक


मुर्शिदाबाद, 25 अगस्त (हि. स.)। मुर्शिदाबाद जिले में राजस्व संग्रह बढ़ाने के उपायों पर मंगलवार को जंगीपुर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। बैठक परिवहन विभाग के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक की शुरुआत में उपस्थित अधिकारियों की ओर से मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

बैठक में बरहमपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जंगीपुर और कांदी के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बरहमपुर के एक मोटर वाहन निरीक्षक तथा जंगीपुर के छह मोटर वाहन निरीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद जिले में राजस्व संग्रह की स्थिति की समीक्षा की गई। राजस्व बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यावहारिक एवं प्रभावी उपायों पर चर्चा हुई।

इस दौरान पिछले दो वित्तीय वर्षों में जिले में हुए राजस्व संग्रह की रिपोर्ट मंत्री के समक्ष रखी गई। चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य और अब तक हुई उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य का अब तक लगभग 30 प्रतिशत राजस्व संग्रह किया जा चुका है।

मंत्री ने राजस्व संग्रह की स्थिति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य को बेहतर ढंग से पूरा करने तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता