home page

आदिवासी इलाकों में चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा : राहुल सिन्हा

 | 
आदिवासी इलाकों में चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा : राहुल सिन्हा


कोलकाता, 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के आदिवासी और संथाल बहुल जिलों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के मुद्दे को चुनावी अभियान का प्रमुख विषय बनाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने सोमवार को यह बात कही।

सिन्हा के अनुसार, पार्टी अपनी चल रही 'परिवर्तन यात्रा' को एक मंच के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, जिसके जरिए राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति के प्रति कथित असम्मान के मुद्दे को उठाया जाएगा। विशेष रूप से बांकुड़ा और पुरुलिया जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मुर्मू की हालिया यात्रा के दौरान उचित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने इस घटना को आदिवासी समुदाय का अपमान बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता