home page

अभिनेत्री एवं सांसद सायोनी घोष ने की तापस बनर्जी के समर्थन में रोड शो

 | 
अभिनेत्री एवं सांसद सायोनी घोष ने की तापस बनर्जी के समर्थन में रोड शो


अभिनेत्री एवं सांसद सायोनी घोष ने की तापस बनर्जी के समर्थन में रोड शो


आसनसोल, 06 अप्रैल (हि. स.)। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी के समर्थन में रविवार देर शाम अभिनेत्री और तृणमूल सांसद सायोनी घोष ने बर्नपुर इलाके में एक भव्य रोड शो किया। इस रोड शो में तापस बनर्जी के साथ-साथ आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ तृणमूल नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो की शुरुआत बर्नपुर रेलवे स्टेशन से हुई और यह स्टेशन रोड, 78 नंबर वार्ड, टाउन पूजा बाड़ी मैदान, पुराना हाट, मेन रोड, मदरसा, सुभाष पल्ली, शांति नगर, पूर्णिया तालाब, मुंशी प्रेमचंद रोड, बीसीएमएल, नरसिंह बांध, दुबे पाड़ा और नाग मंदिर होते हुए त्रिवेणी मोड़ तक पहुंची। इसके बाद त्रिवेणी मोड़ मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।

पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया और ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी तथा तृणमूल के समर्थन में लगातार नारेबाजी होती रही।

इस अवसर पर सायनी घोष ने कहा कि जिस तरह से आम जनता का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में “खेला होबे”। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक प्रेसिडेंट पूर्णेन्दु चौधरी, उत्पल सेन, पार्षद अशोक रूद्र, पार्षद गुरमीत सिंह शाहिद सैकड़ो की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा