home page

तृणमूल सांसद कोयल मल्लिक ने जामुडिया में रोड शो किया

 | 
तृणमूल सांसद कोयल मल्लिक ने जामुडिया में रोड शो किया


आसनसोल, 18 अप्रैल (हि.स.)।

बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक शनिवार को जामुडिया पहुंचीं, जहां उन्होंने टीएमसी के उम्मीदवार प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत मंडलपुर छोटो बटतला से हुई और यह जामुडिया बस स्टैंड पहुंच समाप्त हो गयी। इस दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ टीएमसी नेता, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों में कोयल मल्लिक को देखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया और पूरे रास्ते जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

रोड शो के दौरान समर्थकों ने और हरे राम सिंह के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर हरे राम सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर कोयल मल्लिक उनके प्रचार के लिए जामुडिया आई हैं और शनिवार की भीड़ को देखकर उन्हें पूरा भरोसा हो गया है कि जामुडिया में टीएमसी की स्थिति बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम लोगों में उत्साह दिखाई दिया, वह अभूतपूर्व है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा