दार्जिलिंग में संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने पहुंची सांसद काकली घोष दस्तीदार
सिलीगुड़ी, 29 जून (हि. स.)। तृणमूल नेत्री काकली घोष दस्तीदार दार्जिलिंग में आयोजित संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को बागडोगरा हवाई अड्डा पहुंची। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान काकली घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित तौर पर रंगदारी और गुंडागर्दी के खिलाफ लाए गए विधेयक का स्वागत किया।
तृणमूल नेत्री काकली घोष दस्तीदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह का थ्रेट कल्चर देखने को मिल रहा है। वहीं, आर. जी. कर मामला जैसी घटना सामने आई है। उसे देखते हुए ऐसा विधेयक लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विधेयक बिना किसी बाधा के पारित होगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गई, जहां संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

