home page

हाथ-मुंह बंधी महिला का शव बरामद, भाजपा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

 | 
हाथ-मुंह बंधी महिला का शव बरामद, भाजपा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की


पूर्व मेदिनीपुर, 09 सितंबर (हि. स.)। जिले के मयना में पान के बोरोज से हाथ-मुंह बंधी एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की मौत कैसे हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, मयना के पूर्व-दक्षिण मयना इलाके में बुधवार को पान के बोरोज के भीतर एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान राधारानी अधिकारी (45-50) के रूप में हुई है। उनके पति का नाम अरूप अधिकारी बताया गया है। महिला के हाथ और मुंह बंधे होने की जानकारी सामने आने के बाद घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

इधर, घटना को लेकर मयना के दो नंबर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महिला की मौत के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाई जाए।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता