home page

चलती बाइक में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे

 | 
चलती बाइक में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे


कूचबिहार, 25 जुलाई (हि.स.)। चलती बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे चेंगड़ाबांधा बाईपास के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक यह घटना हुई। हालांकि बाइक सवार दो युवक समय रहते जलती बाइक से दूर हटाने में कामयाब रहे जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

मेखलीगंज थाना सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी से कूचबिहार के देवानहाट की ओर जा रहे जयंत बर्मन और शुभंकर दे सरकार नाम के दो युवक जब चेंगड़ाबांधा के पास पहुंचे, तभी उन्होंने देखा कि बाइक के इंजन के पास से धुआं और आग निकल रही है। स्थिति को भांपते हुए दोनों तुरंत चलती बाइक से उतर गए।

कुछ ही पलों में बाइक में तेज आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। संयोगवश पास में ही चेंगड़ाबांधा नाका चेक पोस्ट होने के कारण मेखलीगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक में आग लगने के कारणों की जांच मेखलीगंज थाना पुलिस कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार