home page

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

 | 
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत


सिलीगुड़ी, 24 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास स्थित बानेश्वर मोड़ इलाके में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक बानेश्वर मोड़ से आशीघर मोड़ की ओर जा रहा था। बानेश्वर मोड़ पार करने के कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार लॉरी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दुर्घटना के समय युवक बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर आशीघर सब-ट्रैफिक गार्ड और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित चालक की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार