home page

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

 | 

जलपाईगुड़ी, 31 मार्च (हि.स.)। जिले के तीस्ता ब्रिज के पास बालापाड़ा स्थित 27 (डी) राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना बीती रात करीब एक बजे हुई है। हादसे के बाद काफी देर तक बाइक सवार का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। मृतक की पहचान दिलीप दास के रूप में हुई है, जो पाताकाटा इलाके के निवासी बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों में इसी मार्ग पर लगातार तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी चिंता और आक्रोश है। हादसों को रोकने के लिए पुलिस अब सख्त और सतर्कतामूलक कदम उठाने की तैयारी में है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार