home page

चोपड़ा में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जगहों से हटाए गए पोस्टर-बैनर

 | 
चोपड़ा में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जगहों से हटाए गए पोस्टर-बैनर


उत्तर दिनाजपुर, 15 मार्च (हि. स.)। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गया है। इसी के तहत जिले के चोपड़ा ब्लॉक में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सरकारी जगहों से राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स हटाने का अभियान शुरू कर दिया।

रविवार ब्लॉक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, बिजली के खंभों और सड़कों के किनारे लगी राजनीतिक प्रचार सामग्री को हटाया गया। प्रशासनिक कर्मी सीढ़ी लगाकर बिजली के खंभों और सरकारी इमारतों की दीवारों से बैनर और पोस्टर उतारते नजर आए।

प्रशासन का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, किसी भी सरकारी संपत्ति या कार्यालय परिसर में किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार सामग्री नहीं लगाया जा सकता। इसी नियम का पालन करते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी निगरानी जारी रहेगी।

वहीं, चोपड़ा के स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद अगर सरकारी जगहों से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटा दी जाए तो माहौल भी सामान्य रहता है और नियमों का पालन भी होता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार