आरामबाग में विधायक की पहल पर विजय सम्मेलन, रवींद्र भवन में जुटे गणमान्य लोग
हुगली, 07 नवंबर (हि.स.)।विजयादशमी के बाद आपसी मेलजोल, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को आरामबाग के रवींद्र भवन में विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आरामबाग विधानसभा के विधायक की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरामबाग के विधायक हेमंत बाग और पुरशुड़ा के विधायक विमान घोष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा आरामबाग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति और आमंत्रित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विजयादशमी के बाद लोगों के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और उत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस आयोजन के दौरान रवींद्र भवन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कुल मिलाकर, विजय सम्मेलन आपसी मेलजोल, सद्भाव और सामाजिक एकता का एक सुंदर मंच बना।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

