home page

वीर क्रांतिकारी माखनलाल की पुण्यतिथि पर विधायक दीपांजन गुहा ने दी श्रद्धांजलि

 | 
वीर क्रांतिकारी माखनलाल की पुण्यतिथि पर विधायक दीपांजन गुहा ने दी श्रद्धांजलि


हुगली, 02 सितंबर (हि.स.)। वीर क्रांतिकारी माखनलाल, जिन्हें जीवन घोषाल के नाम से भी जाना जाता है, की पुण्यतिथि पर बुधवार को चंदननगर के चारमंदिरतला के पास स्थित ऐतिहासिक घटना से जुड़े उस मकान के निकट उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में चंदननगर के विधायक दीपांजन गुहा उपस्थित रहे और उन्होंने क्रांतिकारी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में माखनलाल (जीवन घोषाल) के योगदान, साहस और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग हमेशा स्मरणीय रहेगा।

विधायक दीपांजन गुहा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी तक उनके संघर्ष, आदर्श और देशप्रेम का संदेश पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी माखनलाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके क्रांतिकारी विचारों तथा बलिदान को याद किया।

माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से चंदननगर में वीर क्रांतिकारी माखनलाल (जीवन घोषाल) की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय