home page

अग्निमित्र पाल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला

 | 
अग्निमित्र पाल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला


आसनसोल, 23 फ़रवरी (हि. स.)। आसनसोल दक्षिण की विधायक तथा भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य अग्निमित्र पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया और तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने लिखा है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने लिखा कि सोमवार को पटासपुकुर इलाके में अमादेर पाड़ा आमादेर सामाधान परियोजना के तहत सड़क ढलाई का कार्य का विरोध करने गयी। एक महिला को तृणमूल के लोगों ने उसकी नाबालिग लडकी के सामने निर्वस्त्र कर उसका हाथ पैर बांधकर पीटा। उस महिला को बांधकर उसी अवस्था में सड़क पर पकड़ कर तब तक रखा जब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पटाशपुकुर थाने में एफआइआर दर्ज हुयी।

उन्होंने लिखा कि मेरा एक सवाल है कि क्या इस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और अच्छे शासन के पक्ष में है। इसलिए, अगर भाजपा की सरकार सत्ता में आती है तो कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा, पारदर्शी शासन होगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर 3:45 बजे तक, अग्निमित्रा के इस वीडियो वाले पोस्ट पर क्रमशः 421 प्रतिक्रिया और एक हजार कमेंट आए। वीडियो को दो लाख सात हज़ार लोगों ने देखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा