शपथ के बाद सिलीगुड़ी लौटे विधायक शंकर घोष, स्कूटी चलाकर पहुंचे घर
| May 16, 2026, 12:59 IST
सिलीगुड़ी, 16 मई (हि.स.)। शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आए। कोलकाता से सिलीगुड़ी लौटने के बाद उन्होंने स्कूटी चलाकर घर तक का सफर तय किया।
शंकर घोष अक्सर स्कूटी से ही शहर में घूमते रहे हैं और आम लोगों के बीच अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। शपथ ग्रहण के बाद जब वे न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और पारंपरिक खादी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ स्कूटी चलाते हुए घर के लिए रवाना हो गए। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उनकी सादगी की सराहना की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

