रिषड़ा में विधायक सेवा केंद्र का उद्घाटन
हुगली, 26 सितंबर (हि. स.)। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिषड़ा में शनिवार शाम विधायक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। आरबीसी रोड स्थित केंद्र का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के पीएचई और श्रम विभाग के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष शशि सिंह भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि यह कार्यालय केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि रिषड़ा की आम जनता के लिए भी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस कार्यालय में आकर सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद मनोज सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे, राकेश चौधरी, अमित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी कृष्ण काडनानी, श्रीरामपुर मंडल-4 के अध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष संजय पांडे और रणधीर राय, मंडल-3 के अध्यक्ष मनोज मांझी, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, श्रीरामपुर मंडल-4 भाजयुमो अध्यक्ष संतोष मंडल, किशन साव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

