home page

विधायक सेवा केंद्र का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया

 | 
विधायक सेवा केंद्र का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया


सिलीगुड़ी, 15 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सलबाड़ी स्थित विधायक सेवा केंद्र का नाम बदलकर ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र’ किया गया। इस मौके पर केंद्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भी स्थापित किया गया।

वित्त और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने बताया कि यह विधायक सेवा केंद्र पहले से ही लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे और उनके नाम पर इस सेवा केंद्र का नामकरण गौरव की बात है। यहां आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार