home page

गायघाटा की घटना पर अभया की मां ने कहा : मेरी बेटी के गुनहगारों का भी एनकाउंटर होना चाहिए

 | 

कोलकाता, 27 अक्टूबर (हि. स.)। गायघाटा दुष्कर्म मामले में एक आरोपित मंगलवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। एक महीने पहले, बरुईपुर में एक से नाबालिग के दुष्कर और ह्त्या मामले में मुख्य आरोपित की भी इसी तरह मौत हुई थी। इस मामले में इन दोनों घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रत्ना देबनाथ ने कहा कि उनकी बेटी, यानी अभया के गुनहगारों का भी यही अंजाम होना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समाज में भ्रष्टाचार खत्म करने और सुशासन एवं सुरक्षा स्थापित करने का वादा किया जो वास्तविक रूप ले रहा है। अब पुलिस हिंसा की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन लेती है।

मंगलवार को रत्ना देवी ने कहा कि पिछली सरकार ने दुष्कर्म के आरोपितों को बचाने की कोशिश की थी। मौजूदा सरकार सीधे पीड़ितों को न्याय दे रही है। ऐसे घिनौने काम करने वालों को जिंदा रखने का क्या फायदा? मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी के गुनाहगारों का भी यही हाल हो। जितना ऐसा होगा, वे उतना ही डरेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा