home page

आरामबाग में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, रक्तदान शिविर का आयोजन

 | 
आरामबाग में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, रक्तदान शिविर का आयोजन


हुगली, 20 अगस्त (हि. स.)। आरामबाग में गुरूवार को विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। स्थानीय लोगों की समस्याओं, जरूरतों और विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। ‘लोगों के लिए और लोगों के साथ’ के संदेश के साथ आरामबाग में नए विधायक सेवा केंद्र की शुरुआत हुई।

पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री सुमना सरकार ने सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गोघाट के विधायक प्रशांत दिगार, पुरशुड़ा के विधायक विमान घोष समेत कई अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे। सेवा केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान किया। उपस्थित विशिष्ट लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए इस तरह के मानवीय प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उम्मीद जताई गई कि विधायक सेवा केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जरूरतों को सुनने तथा उनके समाधान के लिए पहल को और मजबूत किया जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय