home page

चुनाव 26 : बाराबनी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मिथुन का रोड शो

 | 
चुनाव 26 : बाराबनी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मिथुन का रोड शो


आसनसोल, 11 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच रविवार को अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की रैली ने जोरदार राजनीतिक संदेश दिया।

खासखुठी मोड़ से कलेजोड़ा मोड़ तक निकली इस पदयात्रा में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत राय के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी। ‘महागुरु’ मिथुन चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद करते नजर आए।

रैली का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा। ढाक-ढोल की गूंज, शंखध्वनि और नारों के बीच समर्थक “इस बार भाजपा सरकार” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। महिला ढाकियों की मौजूदगी ने रैली को खास रंग दिया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मिथुन चक्रवर्ती जैसे लोकप्रिय चेहरे की मौजूदगी ने प्रचार को नई ऊर्जा दी है और इससे भीड़ जुटाने में बड़ी मदद मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा