home page

लापता नाबालिग 24 घंटे में बरामद

 | 
लापता नाबालिग 24 घंटे में बरामद


मेदिनीपुर, 05 अगस्त (हि.स.)।पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को दांतन थाने में एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ की। थाना प्रभारी सुबीर माझी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान विभिन्न सूत्रों के आधार पर अभियान चलाते हुए पुलिस ने झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा नाबालिग के लापता होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता