home page

बैद्यबाटी से लापता नाबालिग मिला नालिकुल स्टेशन पर, जीआरपी ने परिवार से मिलाया

 | 

हुगली, 04 मार्च (हि. स.)। वैद्यबाटी इलाके से लापता एक नाबालिग किशोर को तारकेश्वर जीआरपी थाना की सतर्कता से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तीन मार्च की सुबह तारकेश्वर जीआरपी थाना की एक टीम ने, महिला सब-इंस्पेक्टर रमा ओरांग के नेतृत्व में, नालिकुल रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग लड़के को बरामद किया। उसे थाना परिसर में स्थित “चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर” में लाया गया।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपनी पहचान बैद्यबाटी निवासी के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि वह हुगली जिले के चंडीतला स्थित सबोरा मदरसा का नियमित छात्र है। बताया गया कि वह सोमवार सुबह बिना किसी को बताए मदरसा से निकल गया था।

सभी कानूनी प्रक्रियाओं और उचित सत्यापन के बाद मंगलवार सुबह नाबालिग को उसके परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय